Purnia News: अज्ञात लाश का कराया पोस्टमार्टम
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच में पड़े एक अज्ञात शव का जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। टीओपी के एसआई कृत्यानंद पासवान ने बताया कि करीब 40 वर्ष का युवक पिछले कई दिनों से जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था। परन्तु उसकी पहचान नहीं हो पाई। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। साथ ही मामले में यूडी केस दर्ज करने के लिए केहाट थाना को आवेदन भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.