पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को सिटी कालीबाड़ी घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल के निर्देश पर अधिकारियों ने अग्निशमन व्यवस्था और एसडीआरएफ की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने दमकल वाहनों की तैनाती, पानी की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। वहीं, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम, गोताखोरों, मोटरबोट, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने तथा एसडीआरएफ टीम को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया। यह भ...