पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के खैरूगंज स्थित एक घर में आग लगने से तीन लाख कैश सहित नौ लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। इस बावत गृहस्वामी सम्पतलाल उरांव ने सदर थाना को लिखित सूचना दी है। उन्होंने बताया है कि मध्य रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें कैश सहित पलंग, फ्रिज आदि गृहोपयोगी सामान के साथ कई दस्तावेज जल गए। दस्तावेजों में उनका आर्मी कार्ड भी शामिल था। सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...