Purnia News: अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल 40 से बढ़कर 200 बेड का होगा
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल तारानगर श्रीनगर में अस्पताल के विस्तार की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। अस्पताल की वर्तमान 40 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 200 बेड करने के लिए प्रस्तावित नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कसबा विधायक नितेश सिंह ने ईंट रखकर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। विधायक ने अस्पताल के विस्तार को पूर्णिया और सीमांचल के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके लिए शुभकामनाएं दीं। कसबा विधायक नितेश सिंह ने कहा कि अस्पताल के विस्तार के बाद यहां मोतियाबिंद के इलाज के साथ-साथ रेटिना और ग्लूकोमा जैसी जटिल नेत्र संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.