पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में लोक भवन पटना के निर्देशानुसार एमएमटीटीसी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का बुधवार को समापन हो गया। आईसीटी एंड एआई इन हाईयर एजुकेशन विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उच्च शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी, व्यावहारिक एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन दो अकादमिक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस विभाग एनआईटी पटना प्रो. एमपी सिंह ने प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग फॉर एडुकेटर एंड रिसर्च विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षण एवं शोध कार्यों में एआई टूल्स का प्रभाव...