Purnia News: अंतिम सोमवारी पर पूर्णिया सेवा शिविर में डाक बम व कांवरियों की सेवा
पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर कटोरिया (बांका) स्थित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में महापौर विभा कुमारी, ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव आदि ने शिविर में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया। महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए आगे बढ़ रहे डाक बम एवं कांवरिया भक्तों की सेवा-सत्कार की। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल, मुरब्बा, जूस सहित विभिन्न प्रकार के फलाहार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध थीं। कठिन और लंबी यात्रा के बीच शिवभक्तों ने शिविर में विश्राम कर इन सुविधाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कभी धूप कभी छांव में बह रही है भक्ति की बयार इस दौरान महापौर ने कहा कि शिवभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.