पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति के सचिवालय द्वारा अंतर विश्वविद्यालय स्थानांतरण के मामलों पर विचार करने के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। राज्यपाल सचिवालय पटना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 9(7)(i) के आलोक में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के अंतर विश्वविद्यालय स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के लिए बिहार लोक भवन में स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता कुलाधिपति द्वारा नामित कुलपति करेंगे। अधिसूचना के अनुसार समिति की बैठक 5 नवंबर को अपराह्न 1 बजे बिहार लोक भवन पटना में निर्धारित की गई है। यह भी पढ...