पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय बैगना और मध्य विद्यालय उफरैल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए प्रेरित किया। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान और मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका अर्चना ने कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Morada...