पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के गोआसी फुटबॉल मैदान में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरि नंदन यादव के पिता स्व. जय नारायण यादव की स्मृति में गोआसी मेमरियल फुटबॉल टूनामेंट के तहत अंडी टोला धमदाहा एवं बक्सा घाट टीम के बीच फुटबॉल खेला गया। जिसमें अंडी टोला धमदाहा की टीम ने बक्सा घाट टीम को एक गोल से परास्त कर जीत हासिल की। दोनों टीम के खिलाड़ियों में जबरदस्त मुकाबले के बाद रेफरी ने अंडी टोला को एक गोल से विजेता घोषित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया अफरोज आलम, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरिनंदन यादव, दिगम्बर गुप्ता,पूर्णेंदु सिंह माधव ,सुरेश यादव , सतकोदरिया मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार टुड्डू,दिगम्बर गुप्ता, पूर्णेंदु सिंह माधव,हीरा सिंह,गंगा यादव,युगल सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pu...