नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- PSEB 5th, 8th result 2026 Date : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों नन्हें छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। मीडिया रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार, PSEB 5th & 8th Result 2026 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने वाला है। माना जा रहा है कि बोर्ड अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में नतीजों की घोषणा होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। मोहाली स्थित बोर्ड मुख्यालय में अंकों के मिलान और डेटा अपलोडिंग का काम तेजी से चल रहा है, ताकि छात्रों को अपनी मेहनत...