पुडुचेरी, मई 4 -- Puducherry Election Result 2026 Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम अब से थोड़ी ही देर में आने लगेंगे। पुडुचेरी में पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां पर पहले चरण में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा था। पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत वोट डाले गए। यहां पर 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। पुडुचेरी में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। एनडीए में यहां पर अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके शामिल हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.