पुडुचेरी, मई 4 -- Puducherry Election Result 2026 Live: पुडुचेरी में शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। यहां पर शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन दो सीटों पर आगे है। पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत वोट डाले गए। यहां पर 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। पुडुचेरी में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। एनडीए में यहां पर अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके शामिल हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।किस राज्य में किसकी सरकार?🤔 सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान-हिंदुस्तान ऐप पर! अभी डाउनलोड करें 📲Puducherry Election Result LIVE:08:48 AM ...