नई दिल्ली, जून 25 -- PTET Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटीईटी परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ptetvmoukota2026.in पर जाकर नतीजे चेक कर कर सकते हैं। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने परिणाम घोषित करने के बाद परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। पीटीईटी से 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई था। 14 जून को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की...