नई दिल्ली, जून 25 -- Rajasthan PTET Result 2026 , ptetvmoukota2026.in : राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी ptetvmoukota2026.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। पीटीईटी से 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर यह प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई था। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नतीजे जारी करने के बाद पहले तीन टॉपरों से बात की। 14 जून को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब पीटीईटी परिणाम जारी होने के साथ ही राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से ...