नई दिल्ली, मार्च 31 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2026 में एक के बाद एक कांड होते चले जा रहे हैं। पीएसएल की टीम लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर अब मोटा फाइन लगाया गया है। इसके पीछे की वजह ये है कि शाहीन अफरीदी ने पीएसएल का सुरक्षा घेरा तोड़ा है। उन्होंने अपने खिलाड़ी सिकंदर रजा का साथ दिया, जिन्होंने अपने दोस्तों को होटल में बुलाया था। पीएसएल में खिलाड़ियों को अपने होटल में किसी भी बाहरी सदस्य को ले जाने पर मनाही है, लेकिन शाहीन अफरीदी की शह में सिकंदर रजा ने अपने दोस्तों को बुलाया था। हालांकि, सिकंदर रजा तो अभी तक बचे हुए हैं, लेकिन अफरीदी पर पीसीबी ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपयों का फाइन ठोक दिया है। शाहीन शाह अफरीदी को पीएसएल के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी पाया गया है। ये मामला 28 मार्च का है। इसमें आंतरिक चांज हुई ...