नई दिल्ली, मार्च 23 -- भारत के कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है, खासतौर पर गले, पेट और पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में। हालांकि, अगर कैंसर का पता शुरुआत स्टेज में चल जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। ज्यादातर लोग कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर वही आगे चलकर बड़ी बीमारी का कारण बनती है। 50 से अधिक उम्र वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप हर लक्षण और अपने शरीर पर ध्यान दें। प्रोस्टेट कैंसर में सर्वाइवल रेट 95% से अधिक तक पहुंच चुका है, बस आपको इसके लक्षणों पर ध्यान रखना होगा। AIIMS से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल चावला का कहना है कि प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत होने पर ही पेशाब में कुछ लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं। अगर उन्हें इग्नोर न किया जाए और सही समय पर टेस्ट...