नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- Premanand Maharaj Latest Pravachan: इस भागती दौड़ती जिंदगी में हर कोई चार पल सुकून के ढूंढता है। जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव से परेशान इंसान चाहता है कि उसे कोई ऐसी चीज मिल जाए, जिससे उसके मन को शांति मिल जाए। एक ऐसे ही शख्स ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के दौरान इसी से जुड़ा सवाल किया। शख्स ने पूछा कि ऐसा मंत्र बता दीजिए जिससे मन शांत हो जाए और सब ठीक हो जाए। इस पर प्रेमानंद महाराज ने राधा नाम लिया और बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। उनके जवाब को नीचे विस्तार से पढ़ें।राधा नाम के जप से मिलेगा सुकून प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राधा जपो। अगर आपके शोक, दुख और भय नष्ट ना हो जाए तो हमसे कहना। ये राधा नाम हम आपको ऐसे ही नहीं उच्चारण करके कहलाते हैं अनुभव करके कहते हैं। राधा नाम की वजह से दहाड़ते हैं। राधा नाम के वजह से हम जी...