Prayagraj Weather: सावन सी बारिश ने गर्मी से दी बड़ी राहत, प्रयागराज में तीन दिन बरसेंगे बादल
प्रयागराज, जुलाई 9 -- यूपी के प्रयागराज में आषाढ़ का महीना सावन के रंग में नजर आने लगा है। बरखारानी फुहारों की बहार लेकर आईं हैं। पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में 31.5 मिमी बारिश जिले में दर्ज की गई है। सोमवार शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पिछले दो दिन से जारी रहा। तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बादल गरजते रहे। बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन दिन में लगभग सात डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। आज भी सुबह से ही बारिश शुरू हो गयी। आसमान में बादल छाए रहे। लगातार बारिश होने से गर्मी व उमस से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण कई जगह सड़क किनारे जलभराव भी हो गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.