Prayagraj News: 95 साल की शिक्षिका पर पुष्पवर्षा कर धन्य हुए पुरा छात्र
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छोटा बघाड़ा के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को आकाशवाणी के पास एक होटल में पुरा छात्र मिलन और गुरुजन सम्मान समारोह हुआ। माहौल उस समय भावुक हो गया जब पुराछात्रों ने अपनी 95 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षिका कुसुम सेठ के कार्यक्रम हाल में पहुंचते ही पुष्पवर्षा के साथ जबरदस्त स्वागत किया और लाइन लगाकर सभी ने उनका चरणस्पर्श कर आशीष लिया। कार्यक्रम संयोजक राजीव मंगर ने शिक्षिका कुसुम सेठ का अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। वयोवृद्ध शिक्षिका ने ही दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शताब्दी वर्ष की स्मृति में भारतीय डाक विभाग की ओर से एनी बेसेंट स्कूल का 'प्रथम दिवस आवरण-फर्स्ट डे कवर' जारी किया गया। खास बात यह रही कि कवर भी पुरा छात्रों ने जारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.