प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 8113 केंद्रों पर ही होगी। परीक्षार्थियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की ओर से राज्य स्तरीय समिति को मिली 2744 आपत्तियों में से 2078 खारिज कर दी गई है। जबकि 666 आपत्तियां स्वीकार करते हुए केंद्रों की दूरी और छात्रसंख्या में परिवर्तन किया गया है। हालांकि इस चरण में न तो कोई नया केंद्र बढ़ा है और न ही कोई केंद्र घटाया गया है। सचिव भगवती सिंह के अनुसार अंतिम रूप से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इनमें 619 राजकीय, 3383 एडेड और 4111 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 8113 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...