Prayagraj News: 81वें जन्मदिन पर साथी को दी खुशियां
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डीएन पांडेय का 81वां जन्मदिन सोमवार को उनके आवास पर स्नेह और सम्मान के साथ मनाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया, माला पहनाई और अंगवस्त्र भेंट कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र कुमार पांडेय ने किया, जबकि आभार राजेश यादव ने व्यक्त किया।इस अवसर पर आरएन तिवारी, द्वारका प्रसाद, रविन्द्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, वीरेन्द्र पांडेय, मुन्नाजी, जनक किशोरी, अंशिका और सृष्टि मौजूद रहीं। डॉ. आरएस वर्मा, सुशील श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने ऑनलाइन शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह भी पढ़ें- शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर याद किया गया बलिदान
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.