Prayagraj News: 67 फीसदी ने दी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी परीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 272 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा शनिवार को जिले के 22 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 9048 अभ्यर्थियों में से लगभग 67 प्रतिशत उपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से होम्योपैथिक निदेशालय में चिकित्साधिकारी के 265 और श्रम विभाग में सात पद भरे जाएंगे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा सकुशल और शुचितापूर्वक संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी, uppbpb.gov.in पर देखें स्कोरकार्ड, डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.