प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर जोन में रविवार को पुलिसकर्मियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया। निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों समेत 57 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। तबादले के तहत दारागंज, धूमनगंज, कर्नलगंज, खुल्दाबाद, जॉर्जटाउन, झूंसी, अतरसुइया समेत कई थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...