Prayagraj News: 55 बच्चों को दी पिलाई स्वर्णप्राशन औषधि
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: आयुर्वेद विभाग की ओर से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने व शारीरिक, मानसिक विकास के लिए मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर दारागंज में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के नेतृत्व में 55 छात्र-छात्राओं को स्वर्णप्राशन की औषधि पिलाई गई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हंडिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय ने बताया कि स्वर्णप्राशन औषधि स्वर्ण भस्म, ब्राह्मी घृत व शहद से बनाई जाती है। यह औषधि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.