प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा कराई। जिलाधिकारी ने 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से रैंडम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण कराया। जांच के दौरान 24 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, जिस पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।डीएम ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि, संतोषजनक आख्या प्रस्तुत न करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस और चेतावनी जारी कर...