Prayagraj News: 5000 दीपों से जगमगाया हॉकी मैदान, खिलाड़ियों ने बनाई रंगोली
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली और हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर विजय ग्रुप ऑफ झूंसी हॉकी अकादमी की ओर से त्रिवेणीपुरम स्थित हॉकी खेल मैदान में भव्य दीपोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मैदान में 5000 मोमबत्तियां जलाकर आकर्षक सजावट की गई। मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि पार्षद शिवनारायण यादव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अली खान मौजूद रहे।इसके अलावा डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. दुबे, डॉ. गुप्ता सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद मुकर्रम एवं समाजसेवी मोहम्मद हारुन ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन हॉकी प्रशिक्षक विजय सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी में छठ गीत लोक संस्कृति की दिखी झलक यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.