Prayagraj News: 5वीं की छात्रा की कविताओं-कहानियों का संग्रह होगा प्रकाशित
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: जगत तारन गोल्डन जुबिली स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा नंदिका श्रीवास्तव ने अपनी स्वरचित कविताओं, बचपन की स्मृतियों और कहानियों का संकलन तैयार किया है, जिसे शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। नंदिका की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉली बनर्जी ने कहा कि इतनी छोटी आयु में उसकी सृजनशीलता, कल्पनाशीलता और साहित्य के प्रति प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है। नंदिका की रचनाओं को पढ़ना और उसकी आगामी पुस्तक के लिए प्रोत्साहन संदेश लिखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नंदिका का समर्पण अन्य युवा विद्यार्थियों को भी लेखन की ओर प्रेरित करेगा। विद्यालय परिवार नंदिका के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.