प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: 'प्रशस्त 2.0' ऐप पर निर्धारित संवेदीकरण वीडियो अभी तक नहीं देखने वाले 429 परिषदीय अध्यापकों को वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। बीएसए अनिल कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर ये शिक्षक 12 नवंबर तक वीडियो नहीं देखते तो उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। बीएसए ने छह नवंबर के पत्र में लिखा है कि इससे पहले कई पत्रों और राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के बावजूद स्थिति असंतोषजनक है। प्रशस्त पोर्टल की छह नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के परिषदीय विद्यालयों के 429 अध्यापक अभी भी वीडियो देखने से वंचित हैं। इनमें से कुछ का स्टेटस 'पेंडिंग' और कुछ का 'इन-प्रोसेस' है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अगर निर्धारित तिथि तक वीडियो नहीं देखने वाले अध्यापक का वेतन रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इसके बाद भी रुचि...