Prayagraj News: 3738 बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं व बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डफरिन अस्पताल व एसआरएन के अलावा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार, 3738 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण के समय बालिकाओं का अपना आधाार कार्ड और ओटीपी के लिए मोबाइल फोन लाना जरूरी है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में भी टीकाकरण कराया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.