Prayagraj News: 35 करोड़ से मंडल में बनेंगे 25 पंचायत उत्सव भवन
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब लोगों को शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रयागराज मंडल में कुल 25 पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। इन पर 35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। उप निदेशक पंचायत सतीश कुमार ने बताया कि मंडल में प्रयागराज जिले में सबसे अधिक 12 पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। इन पर 18.75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनाया जा रहा है। सभी भवनों की डीपीआर निदेशालय से स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी गई है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ में छह, फतेहपुर में पांच और कौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.