प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: नगर निगम की ओर से गृहकर पर 31 अगस्त तक 10 प्रतिशत की छूट दिए जाने के बाद अब जलकर पर भी समान छूट देने की मांग उठने लगी है। पार्षद शिव सेवक सिंह ने इस संबंध में महापौर और महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है। पार्षद ने कहा है कि जलकर पर अभी तक ऐसी कोई छूट नहीं दी गई है। पिछले वर्षों में महापौर के आदेश से जलकर पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जाती रही है, जिससे शहरवासियों को राहत मिलती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...