Prayagraj News: 300 से अधिक ठेले जब्त, 70 हजार वसूला जुर्माना
प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: नगर निगम ने शहर में 'सेफ सिटी-सेफ फुटपाथ' अभियान के तहत शुक्रवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशन में चले अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से 300 से अधिक अवैध ठेले जब्त किए गए, जबकि 70300 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम की यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के 27 जुलाई के आदेश के अनुपालन में की गई। अभियान सरोजनी नायडू मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, म्योर रोड, नवाब यूसुफ रोड, मेडिकल चौराहा, सीएमपी चौराहा, संगम तिराहा, हीरा हलवाई चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा और हाईकोर्ट फ्लाईओवर के आसपास सहित कई प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न होने की जिम्मेदारी संबंधित थाना क्षेत्र की होगी। इसके लिए पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.