Prayagraj News: 300 दिव्यांग बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से दस अगस्त को सुबह दस बजे से सेवायोजन कार्यालय परिसर सिविल लाइंस में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां लगभग 300 पदों पर सीधी भर्ती करने आ रही हैं, जिसमें वेतनमान 11 हजार से 20 हजार तक दिया जाएगा। इस मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिग्रीधारी 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभागिता के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.gov.up.in पर पंजीयन कराना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोजगार मेले में 300 दिव्यांग बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.