प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बारिश के चलते पिछले पांच दिनों में 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान की कमी दर्ज की गयी। वहीं बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। मौसम में नमी के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो रहा है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव, आवागमन बाधितमौसम विभाग की भविष्यव...