Prayagraj News: 27 अक्तूबर को जारी होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्रों की सूची
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पहले चरण में ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की सूची मंगलवार को जारी होने की उम्मीद है। 25 सितंबर को दोबारा संशोधित समय सारिणी में बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी करने की तिथि 22 अक्तूबर निर्धारित की गई थी जो अब तक जारी नहीं हो सकी है। सोमवार को वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में मंगलवार को सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति की आख्या को डीआईओएस के स्तर से 12 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड/अपडेट करने की समयसीमा तय थी। इन सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.