Prayagraj News: 264 क्विंटल राशन कर दिया गायब, दो पर एफआईआर
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले में जिले के दो उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में दोनों दुकानदारों के यहां बड़ी मात्रा में गेहूं, चावल, बाजरा और चीनी का स्टॉक कम मिला। सितंबर में इससे पहले भी चार कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मेजा विकासखंड की ग्राम पंचायत हरगढ़ में कार्डधारकों की शिकायत पर 17 सितंबर को उचित दर विक्रेता नईकी देवी की दुकान की जांच की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों की जांच में दुकान पर विभागीय सूचनाओं का प्रदर्शन नहीं मिला। साथ ही 55.51 क्विंटल गेहूं, 83.96 क्विंटल चावल और 0.42 क्विंटल चीनी का स्टॉक कम पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर डीएम मनीष कुमार वर्मा की मंजूरी मिलने के बाद नईकी देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। 24 सितंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.