Prayagraj News: 24 स्कूली वाहनों का चालान, पांच को किया सीज
प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन आनंद राव ने बताया कि पिछले सात दिनों में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 110 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 17 वाहनों को सीज किया गया। मंगलवार को अभियान में 24 स्कूली वाहनों का चालान और पांच वाहनों को सीज किया गया। जांच के दौरान कई वाहनों में इमरजेंसी गेट ठीक नहीं मिला, इमरजेंसी गेट पर अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा कुछ वाहनों में अतिरिक्त सीटें लगाकर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने तथा परमिट की शर्तों के उल्लंघन के मामले भी सामने आए। यह भी पढ़ें- Noida News: नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं नौ स्कूली वाहनों के चालान यह भी पढ़ें- Gurgaon News: 127 स्कूल बसों की जांच,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.