प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बढ़ोत्तरी की गति कम हुई है। सिंचाई विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नैनी यमुना का जलस्तर 73.93 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बडे तक) में 12 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 77.89 मीटर रहा, जिसमें 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.55 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 9 सेंटीमीटर बढ़ा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह भी पढ़ें- सुबह 63 सेंटीमीटर बढ़ीं गंगा, शाम को थमी रफ्तार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj N...