Prayagraj News: 24 घंटे में 12 सेमी बढ़ी गंगा, यमुना में भी वृद्धि
प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। यमुना के तेजी से बढ़ने की संभावना के बीच फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 12 सेमी बढ़ गया। जबकि नैनी में यमुना में आठ सेमी वृद्धि हुई। गुरुवार को फाफामऊ में गंगा 81.88 मीटर पर पहुंच गई। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर आठ सेमी बढ़कर 81.60 मीटर दर्ज किया गया। छतनाग में भी गंगा का जलस्तर 12 सेमी बढ़कर 81.13 मीटर पहुंच गया। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों में हलचल बढ़ने लगी है। हालांकि गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यमुना की राह गंगा, फाफामऊ में शुरू हुई वृद्धि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.