Prayagraj News: 24 घंटे में यमुना 31 सेमी बढ़ी, फाफामऊ में गंगा घटीं
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बीते 24 घंटों के दौरान गंगा और यमुना के जलस्तर में मिश्रित बदलाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नैनी में शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 31 सेंटीमीटर बढ़कर 74.19 मीटर पहुंच गया। वहीं, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटकर 77.50 मीटर दर्ज किया गया। जबकि छतनाग में गंगा का जलस्तर 17 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 73.66 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन यमुना में वृद्धि की वजह से छतनाग में गंगा में बढ़ोत्तरी हो रही है। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के इंजीनियरों का कहना है कि यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश होने से नैनी में जलस्तर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.