Prayagraj News: 23 स्टेशनों पर महिला आरपीएफ कर्मियों के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के 23 रेलवे स्टेशनों पर महिला आरपीएफ कर्मियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। महिला जवानों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ पोस्ट परिसर में यह सुविधा विकसित की जाएगी। परियोजना के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण कार्य 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शंकरगढ़, मानिकपुर, नैनी, भरवारी, बिंदकी रोड, पनकीधाम, टूंडला, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी समेत 23 स्टेशनों पर चेंजिंग रूम बनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.