Prayagraj News: 23 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में शराब की दुकानें 23 अक्तूबर को बंद रहेगी। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव के कारण शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि इस दौरान सभी अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप, बार और भांग की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दिन ड्राई डे घोषित किया गया है। इस बंदी के कारण आगे किसी बंदी पर दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Agra News: विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र की आलेख्य सूची प्रकाशित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.