Prayagraj News: 20 दिन से अंधेरे में डूबी है 'मोक्ष की राह'
प्रयागराज, सितम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ के विद्युत शवदाह गृह तक पहुंचने वाली राह इन दिनों अंधेरे में डूबी है। पेड़ गिरने से करीब 20 दिन से मार्ग की बिजली आपूर्ति बाधित है। शाम के बाद शवदाह कर लौटने वालों के साथ ही सुबह गंगा स्नान को जाने वालों को भी अंधेरे और सूनसान रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर निगम के वार्ड-56 में विद्युत शवदाह गृह और गंगा घाट की ओर जाने वाला मार्ग काफी निर्जन है। अंधेरा होने के कारण यहां आवारा कुत्तों का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवारा कुत्ते कई बार राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। इसके अलावा सुनसान रास्ते पर अराजक तत्वों की मौजूदगी का भी डर बना रहता है। पार्षद निशा गुप्ता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले विद्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.