Prayagraj News: 187 शत्रु संपत्तियां चिह्नित, 600 को दिया नोटिस
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले में 187 शत्रु संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इन संपत्तियों पर कब्जा करने वाले करीब 600 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की टीम ने तहसीलों से इन संपत्तियों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद प्रशासन की ओर से अभिलेखों की जांच और आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिसके बाद नोटिसों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।
जिले में शत्रु संपत्तियों की स्थिति जिले में सबसे अधिक शत्रु संपत्तियां सदर, सोरांव, मेजा, फूलपुर और करछना तहसील क्षेत्र में सामने आई हैं। प्रशासन की ओर से इन संपत्तियों के राजस्व अभिलेखों की भी जांच कराई जा रही है। जिन जमीनों पर कब्जेदारों के नाम खतौनी में दर्ज पाए जा रहे हैं, उन्हें हटाकर संपत्ति को सरकार के पक्ष में दर्ज कराने की प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.