प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जोन-5 (गंगापार) क्षेत्र में करीब 16 बीघे जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में प्रवर्तन टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर विकसित की जा रही प्लॉटिंग को निशाना बनाया। पीडीए ने मौजा शेरडीह, परगना झूंसी, तहसील फूलपुर में लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। लीलापुर रोड, मौजा भदनी उपरहार, झूंसी में छह बीघे पर हो रहे अवैध निर्माण तोड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...