Prayagraj News: 150 फीसदी वसूल किया जाएगा किराया
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम की दुकानों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों से अब दुकान का 150 फीसदी शुल्क वसूल किया जाएगा। इस पर नगर निगम की ओर से प्रस्ताव रखा गया था कि पहले एक लाख रुपये पगड़ी रखवाई जाएगी और बाद महीने के अनुसार शुल्क तय किया जाएगा। जिस पर पार्षदों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि गरीब दुकानदार पगड़ी नहीं दे सकेंगे। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने कहा कि 150 फीसदी शुल्क पूरे नगर निगम क्षेत्र में एक सामान लागू करेंगे और महापौर ने कहा कि यह शुल्क वृद्धि मंगलवार को प्रस्ताव पास होने के दिन से मान्य होगा। जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति दी और शुल्क बढ़ाने पर प्रस्ताव पास हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.