Prayagraj News: 15 अगस्त तक हर शनिवार मुफ्त मिलेंगे बीजू पौधे
प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग की राजकीय पौधशाला से पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को नि:शुल्क बीजू पौधों का वितरण किया जाएगा।केंद्र के प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि पौधशाला में अमरूद, जामुन, सहजन और बेर के बीजू पौधे उपलब्ध हैं। पौधे प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। एक आधार कार्ड पर अधिकतम 10 पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पौधरोपण एवं पौधवितरण कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.