Prayagraj News: 15 अक्टूबर तक सीएम ग्रिड की सड़कें पूरी करने का अल्टीमेटम
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में सुस्ती पर नगर आयुक्त साईं तेजा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही प्रत्येक सड़क पर कम से कम 100 मजदूर लगाने और मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त पिछले कुछ दिनों से सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने लीडिल रोड और अमरनाथ झा मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मजदूरों की संख्या मानक से करीब आधी मिली। जहां 100 मजदूर होने चाहिए थे, वहां महज 40 से 45 श्रमिक ही काम करते मिले। चिंतामणि रोड समेत अन्य साइटों पर भी श्रमिकों की संख्या कम पाई गई।कार्य में लापरवाही पर संबंधित ठेके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.