Prayagraj News: 14 साल बाद रोड के डेढ़ फीट नीचे मिला चैंबर
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जवाहर लाल नेहरू रोड पर बुधवार को 14 साल से सड़क के नीचे दबा सीवर का चैंबर खोजा गया। नगर निगम और जलकल की टीम कई दिन से मार्ग के आसपास जलभराव का कारण खोज रही थी। इसी बीच पता चला कि मार्ग के बीच रविदास मंदिर के सामने वर्षों पहले एक सीवर-नाले का चैंबर था, जो सड़क निर्माण में दब गया। यह जानकारी होने पर नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने रविदास मंदिर के सामने सड़क की खुदाई कराई तो डेढ़ फीट नीचे फीट नीचे चैंबर मिला। सड़क की खुदाई के बाद चैंबर खोला गया तो आसपास जलभराव का पता चला। चैंबर पूरी तरह चोक था। उसी समय सूचना मिलने पर नगर आयुक्त साईं तेजा मौके पर पहुंचे और चैंबर की सफाई कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि 2012 में सड़क के डामरीकरण के दौरान चैंबर दब गया। इसको जलकल और जल निगम के इंजीनियर भूल गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.