Prayagraj News: 13189 रुपये हुई अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर श्रम विभाग ने जिले की सभी 74 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी में संशोधन किया है। नई दरें इसी माह से प्रभावी हो गई हैं, जो 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। श्रम उप आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर श्रमिकों की मासिक और दैनिक मजदूरी में वृद्धि की गई है। संशोधित दरों में मूल वेतन के साथ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है। नगर निगम श्रेणी में आने वाले प्रयागराज जिले के श्रमिकों के लिए अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 12,241 रुपये से बढ़ाकर 13,189.68 रुपये कर दी गई है। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 13,464 रुपये से बढ़कर 14,507.46 रुपये और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.